Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
  • महाराष्ट्र

एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
images (5)

हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है. खबर है कि मिथिलेश ने 3 अगस्त की शाम दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा. वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. मिथिलेश ने लखनऊ में अपनी अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे. इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है.

इन फिल्मों में किया था काम

मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अपने करियर में मिथिलेश चतुर्वेदी ने कई बड़ी और बढ़िया बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था. उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख खान की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में देखा गया था. लेकिन फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा. इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था.

ऋतिक के टीचर बन हुए थे फेमस

मिथिलेश वही टीचर बने थे जो रोहित (ऋतिक रोशन) को जलील करके अपनी क्लास से बाहर निकालता है और अपने बाप से कंप्यूटर सीखकर आने को कहता है. देखने वाले हर दर्शक को यह सीन दिल पर लगा था. मिथिलेश चतुर्वेदी के इस निगेटिव किरदार को काफी पसंद भी किया गया था. वहीं रोहित (ऋतिक) के कंप्यूटर सीखकर आने के बाद उसका टीचर को करारा जवाब भी फैंस को पसंद आया था.

खबर है कि मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ समय पहले ही टल्ली जोड़ी (Talli Joddi) नाम की वेब सीरीज में काम मिला था. इस सीरीज में उनके साथ मानिनी डे (Maninee De) नजर आने वाली थीं. बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काम किया था. थिएटर में उनके योगदान को काफी सराहा भी गया है. अफसोस एक बेहतरीन आर्टिस्ट अब हमारे बीच नहीं है.

Post navigation

Previous: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में इस धातु के शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ
Next: देशभर में पिछले 24 घंटे में मिले 19893 कोरोना मरीज, 53 लोगों की मौत…

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
झी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कानपुर: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.