Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में इस धातु के शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ
  • धर्म

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में इस धातु के शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
images (2)

सावन माह को समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं. ऐसे में कुछ ही दिन हैं, जब आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन में इस धातु के शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ बताया गया है. 

वैसे तो भगवान शिव की पूजा 12 माह में से कभी भी की जा सकती है लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवा महीना सावन का होता है. ये माह भगवान शिव को ही समर्पित होता है और इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है. सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कोई नियमित रूप से जल अर्पित करता है, तो कोई सोमवार के व्रत रखता है. अलग-अलग तरीकों से भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जाते हैं. 

ग्रंथों में भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई उपायों के बारे में बताया गया है. मान्यता है कि सावन में विभिन्न धातुओं और रत्नों से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.   आइए जानते हैं किस धातु और रत्न की पूजा से व्यक्ति को किन फल की प्राप्ति होती है. 

धातु के शिवलिंग की पूजा

मान्यता है कि अगर लोहे से बने शिवलिंग का नियमित रूप से शुद्ध जल से अभिषेक किया जाए, तो शत्रओं का नाश होता है. वहीं, ताबें से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से लंबा और स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है. 

– पीतल के शिवलिंग के अभिषेक से व्यक्ति को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. वहीं, मान-सम्मान के लिए व्यक्ति को चांदी के शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. 

– कहते हैं कि सोने की शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति को लंबी उम्र और धन लाभ की प्राप्ति होती है. और कांसे के शिवलिंग से व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलती है.  

रत्नों के शिवलिंग 

ग्रंथों के अनुसार स्फटिक के शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है. हीरे से बने हुए शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है. नीलम से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.

अगर आप रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मोती के शिवलिंग की पूजा करें. रूबी शिवलिंग से सूर्य, मूंगे से मंगल और पन्ने से बने शिवलिंग की पूजा से बुध ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है.  पुखराज से बने शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. 

पारद से बने शिवलिंग की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इसलिए शास्त्रों मे इस शिवलिंग को सबसे विशेष माना गया है. मान्यता है कि पारद से बने शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति कभी गरीब नहीं होता. उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है.

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की बैठक
Next: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 months ago 0
K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.59.16 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नाग पंचमी के अवसर पर गोंडा में निकली कलश यात्रा : महादेव के भक्तों ने निकली मनमोहक झांकियां

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.