Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में पूरा हो रहा है राम मंदिर निर्माण का सपना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में पूरा हो रहा है राम मंदिर निर्माण का सपना

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
images (13)

6 अगस्त, मेरठ।
राम जन्मभूमि भूमि पूजन की दूसरी वर्षगांठ का जश्न देशभर में दूसरे दिन
भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग आपस में एक दूसरे को मिठाई
खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। मेरठ के श्रद्धापूरी में भी महिलाओं
ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी मनाई। श्रद्दापुरी फेस वन की रेखा
वैश्य का कहना है कि जिस राम मंदिर का निर्माण करवाने के लिए हमारे पूर्वज
आंदोलन करते हुए बलिदान हो गए उस राम मंदिर का निर्माण आज मोदी और
योगी की डबल इंजन सरकार के चलते संभव होने जा रहा है। उनका कहना है
कि भगवान ने मोदी को राम और योगी को लक्ष्मण बनाकर इस धरती पर भेजा
है इसलिए यह दोनों मिलकर लोगों का कल्याण कर रहे हैं।
राजगोपाल ने बताया मंदिर निर्माण आंदोलन का हाल
राम मंदिर निर्माण आंदोलन में कार सेवक के रूप में हिस्सा लेने वाले
राजगोपाल कात्यायन कहते हैं कि उन्होंने आंदोलन में हिस्सा जरूर लिया था,
लेकिन उन दिनों की परिस्थितियां देखते हुए उम्मीद नहीं थी की वो राम मंदिर
निर्माण कार्य अपनी आंखों से देख पाएंगे क्योंकि वह मंजर ही ऐसा था। उनको
उस आंदोलन से अपने घर वापस आने की उम्मीद तक नहीं थी।
हाथ टूटा था मगर हौसला नहीं
राजगोपाल का कहना है कि मेरठ से कई टुकड़ियों में कारसेवक इस
आंदोलन में गए थे। उस समय मेरा हाथ टूटा हुआ था और ऑपरेशन के बाद रॉड
डाली हुई थी, लेकिन फिर भी मेरा हौसला नहीं टूटा। मंदिर निर्माण के लिए
आंदोलन में भाग लेने मैं फिर भी गया। एक स्थान पर चेकिंग के दौरान मेटल
डिटेक्टर से चेक करते हुए मुझे प्रवेश करने से रोक दिया गया और कहा गया कि
तुम्हारे हाथ में कुछ हथियार छिपा है इसको पहले निकाल कर आओ, लेकिन
फिर भी मैंने उनसे काफी आग्रह किया और कहा कि मेरा हाथ टूट जाने के कारण
ऑपरेशन करके रॉड डाली गई है अगर इससे आपको कोई परेशानी है तो आप
इसको वापस ऑपरेशन करके निकाल सकते हैं। मैं इस आंदोलन में शामिल होने

से नहीं रुकूंगा। वहीं कुछ देर जद्दोजहद के बाद राज गोपाल को अधिकारियों
द्वारा आंदोलन में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।
तत्कालीन प्रदेश सरकार ने कराया था भीषण नरसंहार
देखते देखते आंदोलन हंगामे और बवाल में तब्दील होने लगा। राज गोपाल
का कहा है कि तत्कालीन सरकार ने पुलिस के भेष में अपने लोगों को वहां भेजा
और कारसेवकों पर गोलियां चलवाई। जिसके बाद उनको सरयू नदी में फेंक
दिया गया। इतना बड़ा नरसंहार देखने के बाद राजगोपाल उम्मीद छोड़ चुके थे
कि वह अपने घर वापस जाएंगे या फिर राम मंदिर निर्माण का दृश्य अपने
जीवन काल में देख पाएंगे।
मोदी और योगी सरकार में साकार हुआ राम मंदिर निर्माण का सपना
अब जब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हालात
बदले। राम मंदिर निर्माण का फैसला होने के बाद राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन
किया गया तो अब उनको लगता है कि आंदोलन में बलिदान हुए कारसेवकों का
बलिदान जाया नहीं गया बल्कि इस राम मंदिर में उन बलिदानियों की माटी की
सुगंध भी मिल गई है। राजगोपाल का कहना है कि अब जब 2024 तक राम
मंदिर निर्माण हो जाएगा तो वह अपने जीवित रहते मंदिर की भव्यता देख सकेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने के लिए 3.75 करोड़ रु0 की धनराशि आवंटित
Next: ‘पंचामृत योजना’ से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.