Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने के लिए 3.75 करोड़ रु0 की धनराशि आवंटित
  • राज्य

प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने के लिए 3.75 करोड़ रु0 की धनराशि आवंटित

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (80)

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाये जाने के लिए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को 3.75 करोड़ रु0 की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें से 5 लाख रु0 की धनराशि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियों द्वारा अयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर खर्च की जायेगी।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि ‘हर धर तिरंगा’ कार्यक्रम को शानदार ढंग से आयोजित किये जाने के लिए प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से 03 अगस्त, 2022 को 3.75 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसलिए इसमें व्यापक जनसहभागिता के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराये जायेंगे। इस कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए जनपद स्तर पर विश्व विद्यालय/शिक्षण संस्थानों को उपयोग में लिया जायेगा। जहां पर ध्वनि/प्रकाश से युक्त सभागार/प्रेक्षागृह उपलब्ध होंगे, वहां पर ये कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन समिति द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का अपने स्तर से निर्धारण किया जा सकता है, जिनमें तिरंगा जल यात्रा, कठपुतली एवं जादू सो आदि का भी कार्यक्रम रखा जा सकता है। समस्त आयोजनों में प्रभारी मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण के रूप में आमंत्रित करते हुए जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सैन्य बलों, केन्द्रीय पुलिस बलों तथा पुलिस के शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जायेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति को प्राथमिकता प्रदान किये जाने के निर्देश
Next: मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में पूरा हो रहा है राम मंदिर निर्माण का सपना

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.