Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीएम मोदी आज बनास डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज बनास डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
लप-3-780x470

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर है। पीएम मोदी बृहस्पतिवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। आज यानी शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे। वह करीब 11:15 बजे संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर ‘पूजा’ एवं ‘दर्शन’ करेंगे। उसके बाद वह संत गुरु रविदास के 647वें जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘काशी पहुंचने पर (मैंने) शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल में उद्घाटन किया गया और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है।” इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर दृढ़ता के साथ क्रियाशील हैं। उसी कड़ी में वह कल वाराणसी जनपद में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। शिक्षा, सड़क, उद्योग, पर्यटन, वस्त्र और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी ये परियोजनाएं ‘विकसित भारत’ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में अत्यंत सहायक होंगी।”

जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज संत गुरु रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वह करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। फिर वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमूल के सबसे बड़े संयंत्र बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस डेयरी के शुरू होने से पूर्वांचल के किसानों और गौपालकों की आमदनी भी दोगुनी होगी। कंपनी दुग्ध उत्पादकों को वर्ष के अंत में अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भुगतान भी करेगी।

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम
जानकारी के मुताबिक, 2014 के बाद से, प्रधानमंत्री ने सड़क, रेल, विमानन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शहरी विकास और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू करके वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्प पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए, प्रधानमंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, यूपीएसआईडीएएग्रो पार्क करखियांव में बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई; यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क, करखियांव में विभिन्न बुनियादी ढांचे का कार्य और बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में जूनियर फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Next: यूपी: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज होगी अगली सुनवाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.