Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब: ट्रेन टिकेट हुई सस्ती, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश

पंजाब: ट्रेन टिकेट हुई सस्ती, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
ओक०९--780x470

पंजाब डेस्कः पैसेंजर ट्रेनों में रोज सफर करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की टिकट की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। इससे टिकटों की कीमतों में 40-50 फीसदी की कमी आई है, जिसके चलते कीमतें कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर वापस आ गई हैं। पहले यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में सफर के लिए एक्सप्रैस का किराया देना पड़ता था। बदले हुए किराए गुरुवार से लागू कर दिए गए हैं।

कोविड के बाद बढ़ा था किराया
भारतीय रेलवे ने अब पैसेंजर ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी के साधारण किराए को बहाल कर दिया है। इन्हें अब एक्सप्रैस स्पैशल या मेमू डेमू एक्सप्रैस ट्रेन कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। जब उन्हें फिर से शुरू किया गया तो टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दी गई। यह एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए के अनुरूप थी। हालांकि हालिया घोषणा के साथ रेलवे अधिकारियों ने इस फैसले को पलट दिया है।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी
विशेष रूप से रेलवे अधिकारियों ने सभी मेन लाइन इलैक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेनों और शून्य से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए साधारण श्रेणी के किराए में लगभग 50 फीसदी की कटौती की है। अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (यू.टी.एस.) ऐप में किराया ढांचे को भी उसी के अनुसार बदला गया है। किराए में यह कटौती उन सभी ट्रेनों पर लागू होती है जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेनों के रूप में वर्गीकृत किया गया था और अब देशभर में एक्सप्रैस स्पैशल या मेमू ट्रेनों के रूप में चल रही हैं। मध्य रेलवे यात्री सलाहकार समिति के सदस्य शिवनाथ बिजानी ने कहा कि कई डैस्टिनेशन के लिए टिकट की कीमतें उनकी पिछली दरों के मुकाबले आधी कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को जरूरी राहत मिली है। टिकट की कीमतों में कमी की मांग लगातार प्रतिनिधियों और यात्री संगठनों की ओर से उठाई जाती रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रोहतक, कारोबारी की बेरहमी से हत्या
Next: डायबिटीज में यह मसाला है बेहद कारगर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.