Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डायबिटीज में यह मसाला है बेहद कारगर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

डायबिटीज में यह मसाला है बेहद कारगर

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
झोइह्प-780x470

शुगर एक आम समस्या बनती जा रही है। हर घर में कोई न कोई डायबिटीज मरीज मिल जाएंगे। यह एक मेटाबोलिक सिंड्रोम है, जिसमें शरीर शुगर पचाना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में आप जो भी खाते हैं। उससे निकलने वाला सुगर ऊर्जा के रूप में परिवर्तित होने के बजाय सीधे खून में जाकर मिल जाता है। इसके बाद यह शरीर के दूसरे अंगों को धीरे-धीरे प्रभावित करने लगता है। यह कई बीमारियों का कारण बन जाता है। इसका एक ही उपाय है, डायबिटीज पचाने की गति तेज करना। इसमें चक्र फूल बेहद फायदेमंद होता है।

चक्रफूल के कई फायदे

शुगर में चक्रफूल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एनेथोल कंपाउंड पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद कारगर से काम करता है। यह कार्बोहाइड्रेट को पचाने के साथ ही शुगर कंपाउंड के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होता है। इसके साथ ही खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।

इंसुलिन बढ़ाने में मददगार

चक्रफूल इंसुलिन बढ़ाने में मदद करता है। शुगर पचाने की गति में तेजी लाने के साथ ही, इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शुगर तेजी से पचता है। आप इसके लक्षणों से बचे रहते हैं। इसलिए यदि आप भी शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चक्रफूल के मसाले का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे करें चक्रफूल का सेवन

वैसे तो चक्रफूल के सेवन के कई तरीके हैं। इसे आप रोजाना अपनी चाय के साथ भी ले सकते हैं। इसे दूध वाली चाय के साथ लेने से बचें, लेमन टी के साथ लें। इसके अलावा इसे कूटकर पानी में उबालकर भी सेवन कर सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब: ट्रेन टिकेट हुई सस्ती, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत
Next: गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव खटाई में पड़ा, हमास ने नहीं दी इजरायली बंधकों की लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.