Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-03-08-160211

हर साल 8 मार्च को भारत के साथ साथ दुनिया भर में विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए खास है, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। मगर हर समय पुलिस या परिवार उनके साथ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐप्स है, जो उनके काम आ सकते हैं।

इन ऐप की लिस्ट में 12, बीसेफ, शेकटूसेफ्टी और शीरोज जैसे ऐप्स को शामिल किया गया है। यहां हम आपको इन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे है।  आइये इनके बारे में विस्तार से  जानते हैं।

112 भारत

ये ऐप आपको एमरजेंसी की स्थिति में लोकल वॉलेंटियर्स से मदद प्राप्त कराता है। इसमें 24 घंटे की एमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम देता है।

हिम्मत

ये ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसे खास तौर पर महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था। इस ऐप में अगर कोई महिला SOS जारी करती है, तो यह उसके दोस्तों या परिवार को सचेत करने के अलावा उसकी लोकेशन और ऑडियो-वीडियो दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूप को भेजा देता है।

रक्षा

ये ऐप आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपकी लोकेशन के साथ एक अलर्ट आपके परिवार और दोस्तों को भेजता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट क्षेत्र से बाहर हैं तो ऐप आपके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर पर SMS भी भेजता है।

माई सेफ्टीपिन

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये माई सेफटिपिन ऐप भी महिला की सुरक्षा में बहुत कारगर साबित होगा। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, इंमरजेंसी कॉन्टेक्ट, खतरनाक लोकेशन के लिए सूचनाएं, सबसे सुरक्षित मार्ग विकल्प जैसी बहुत ही जानकारी होती है, जो आपके काम आ सकती है।

शीरोज

शीरोज ऐप एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाएं अपने शौक के बारे में वीडियो और मैसेज शेयर कर सकती है। इसके अलावा आप मुफ्त कानूनी सलाह, मुफ्त स्वास्थ्य सलाह के लिए मुफ्त हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं।

शेक2सिक्योरिटी

खतरे की स्थिति में इस ऐप की मदद से महिलाएं आपातकालीन स्थिति में अपने फोन को हिलाकर या पावर बटन को चार बार दबाकर अपने इमरजेंसी नंबर को SOS कॉल या टेक्स्ट कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि यह इंटरनेट कनेक्शन के बिना और लॉक स्क्रीन होने पर भी काम कर सकता है।

Post navigation

Previous: मसूरी: दो महीने, 12 पिंजरे और 40 ट्रैप कैमरे…तब पकड़ा गया आदमखोर गुलदार
Next: अमित शाह सहकारी डाटाबेस का आज करेंगे लोकार्पण

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.