Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मसूरी: दो महीने, 12 पिंजरे और 40 ट्रैप कैमरे…तब पकड़ा गया आदमखोर गुलदार
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

मसूरी: दो महीने, 12 पिंजरे और 40 ट्रैप कैमरे…तब पकड़ा गया आदमखोर गुलदार

Sarvoday Times 3 years ago 0 comments
Screenshot-2024-03-08-115358 (1)

दो मासूम बच्चों को निवाला बना चुके आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें पिछले कुछ महीने से प्रयास कर रही थी। गुलदार के पकड़े जाने पर आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मसूरी प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार ने वन विभाग की टीम को इनाम देने की घोषणा की है। गुलदार पांच से छह साल का स्वस्थ्य व्यस्क नर है।

मसूरी वन प्रभाग के रायपुर रेंज के सिंगली क्षेत्र में 26 दिसंबर 2023 को गुलदार ने एक बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। उसके बाद से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। वन विभाग ने दो स्पेशल टीमों का गठन किया था। टीमें गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रायपुर रेंज के गुलदार संभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने 12 पिंजरे लगाए। 40 कैमरा ट्रैप और 4 लाइव कैमरे लगाए गए। जिनके माध्यम से गुलदार की आवाजाही पर निगरानी रही जा रही थी। लेकिन वह ट्रैस नहीं हो रहा था।

इस बीच गुलदार ने देहरादून वन प्रभाग के गल्जवाड़ी क्षेत्र में 12 साल के बच्चे को निवाला बना दिया। दूसरी घटना के बाद मसूरी और देहरादून वन प्रभाग ने संयुक्त रूप से गुलदार को पकड़ने का सर्च ऑपरेशन चलाया। वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह सात बजे मसूरी रेंज के रिखोली बीट के कल्डियाणा भितरली ग्रामसभा के वन क्षेत्र में गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार पकड़े जाने के बाद वन विभाग के अलावा स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

गुलदार पकड़ने की सूचना से खुशी से झूमे ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य चंद्रोटी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने बताया कि वन विभाग के गुलदार को पकड़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीण खुशी से झूमने लगे। गुलदार के हमलों के बाद ग्रामीण दहशत में थे। गुलदार के आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल गया था। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे थे। दो महीने से जिला पंचायत क्षेत्र सिंगली और गल्जवाड़ी में भय का माहौल बना था। ग्रामीणों ने वन विभाग की सराहना की है।

गुलदार के बायीं तरफ के ऊपर और नीचे के दोनों दांत टूटे
पशु चिकित्साधिकारी मालसी जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वैभव कुमार और पशु चिकित्साधिकारी मालसी डॉक्टर प्रदीप मिश्रा ने गुलदार का प्राथमिक परीक्षण किया। गुलदार के बायीं तरफ के ऊपर और नीचे के दोनों दांत टूटे हैं। डीएफओ मसूरी वैभव कुमार ने बताया कि मसूरी रेंज के भितरली क्षेत्र में कई दिनों से पिंजरे लगाए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम को सफलता मिल गई।

रेस्क्यू टीम में इनकी रही मौजूदगी
गुलदार को पकड़ने वाली टीम में डीएफओ वैभव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. उदय गौड़, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश नौडियाल, वनक्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, रायपुर रेंज अधिकारी राकेश नेगी, अभिषेक सजवाण, सुरेश नेगी, राहुल चौहान, हरेंद्र सजवाण, मनवीर, सुरेश पंवार, मो. रज्जाक, विशन, नवीन, गौरव डोभाल, प्रदीप, रमेश, महावीर, मुलायम, मगन, सतेन्द्र, कुंदन, प्रवीन, सुल्तान तोमर और दीपक आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: डीए-डीआर की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम का जताया आभार!
Next: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.