Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘जो काम हमने पांच साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे’ : पीएम मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • राजनीति

‘जो काम हमने पांच साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे’ : पीएम मोदी

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
iओजो९-780x470

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज पूर्वोत्तर राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सेला सुरंग का उद्घाटन भी किया।

55 करोड़ से अधिक के कई परियोजनाओं का उद्घाटन
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विजन अस्ट लक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्ते की एक-एक मजबूत कड़ी, यह हमारा नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज भी यहां एक साथ 55,000 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है।”

उन्होंने कहा, “आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।”

उन्होंने कहा, “पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का ‘राष्ट्रीय महोत्सव’ मनाया जा रहा है। आज मुझे पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ ‘विकसित पूर्वोत्तर’ मनाने का अवसर मिला है। मैं आप सभी को ‘विकसित भारत संकल्प’ के लिए बधाई देता हूं।”

विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया हमला
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, यह आपको पता है। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, तब कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारे सीमा के गांवो को अव्यवस्थित रखकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी। पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है। बिजली, पानी, सड़कें, रेल, स्कूल, अस्पताल, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के ऐसे अनगिनत प्रोजेक्ट यहां ‘विकसित पूर्वोत्तर की गारंटी’ बनकर आए हैं।

सेला सुरंग को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है। 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था। आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आज विकास के अनेक कामों में नॉर्थ ईस्ट, हमारा अरुणाचल पूरे देश में टॉप कर रहा है। आज जैसे सुरज की किरणें यहां पहले आती हैं, वैसे ही विकास के काम भी यहां सबसे पहले होने लगे हैं। आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे। जबकि बीते 10 वर्षों में हो 6 हजार किमी से अधिक नेशनल हाइवे बनाए गए हैं। जितना काम 7 दशक में हुआ, उतना हमने 1 दशस में करीब करीब कर दिया है।”

लालू यादव के बयान पर फिर दिया जवाब
विपक्षी गठबंधन के सदस्य लालू यादव को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के INDI गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है। गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो- अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है कि ये मोदी का परिवार है।”

Post navigation

Previous: हरियाणा: जारी हुआ ग्रुप-डी का परिणाम…
Next: पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल: बहू के साथ सिर्फ एक पौधा घर लाए

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.