Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आपकी सोच से ज्यादा फायदेमंद है अंकुरित मूंग
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

आपकी सोच से ज्यादा फायदेमंद है अंकुरित मूंग

Sarvoday Times 3 years ago 0 comments
उइओग्य७र्फ़७

ज्यादातर एक्सपर्ट्स की मानें तो अंकुरित अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ये हमारे शरीर को निरोग बनाने के साथ ही स्वास्थ्य को भी बनाये रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूती भी प्रदान करता है। आज अपनी इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही अंकुरित अनाज के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपको न सिर्फ बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। तो आइये जानते है इससे जुड़े तमाम फायदे….

दरअसल, अंकुरित मूंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। अंकुरित मूंग में प्रोटीन फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, आयरन मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिसके चलते इस दाल को पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है। तो अगर आप भी अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो अपने शरीर में ऊर्जा बनाए रख सकते हैं।

इन रोगों से दिलाता है मुक्ति
अगर कोई व्यक्ति अंकुरित मूंग को अपने नियमित सेवन में रखता है तो इससे उसके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसका सेवन करने से आपके हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से आप एनीमिया जैसे बीमारियों से भी निजात पा सकता हैं। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है, वजन घटाने में भी इसका सेवन काफी कारगर साबित हो सकता है। वहीं, यह आपको हृदय रोग से संबंधी बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। जो व्यक्ति आंखो की रोशनी कम होने से परेशान है उसके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपके आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में भी कारगर होता है।

अंकुरित मूंग का ऐसे करें सेवन
इन सभी परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको इसे सुबह के समय खाली पेट का सेवन करना चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही अगर आप इसकी दाल का सेवन अपने खाने में करते हैं तो इससे आपको भरपूर मात्रा में ऊर्जा भी मिल सकती है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। इसका सबसे बड़ा गुण आपके प्रीमेच्योर एजिंग को रोकना है। इसके सेवन से आपको जल्दी बुढ़ापे का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में पलायन रोकने के लिए प्रभावी चिंतन की आवश्यकता पर दिया बल
Next: यूपी सरकार ने दिया पेंशनरों को भी होली गिफ्ट, चार फीसदी बढ़ी महंगाई राहत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.