Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी सरकार ने दिया पेंशनरों को भी होली गिफ्ट, चार फीसदी बढ़ी महंगाई राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी सरकार ने दिया पेंशनरों को भी होली गिफ्ट, चार फीसदी बढ़ी महंगाई राहत

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 0 comments
ल्फ्कग्प्ल

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के बाद पेंशनरों को भी महंगाई राहत दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने के बाद पेंशनरों को भी महंगाई राहत देने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसी के साथ पेंशनरों का महंगाई राहत 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

ये आदेश एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। जनवरी, फरवरी का एरियर भी पेंशनरों को मिलेगा। विशेष सचिव नील रतन कुमार ने शुक्रवार देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया।

महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ करीब 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा। ये आदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निगमों पर लागू नहीं होगा। उनके लिए संबंधित विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे। ये आदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत आने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों पर भी लागू होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आपकी सोच से ज्यादा फायदेमंद है अंकुरित मूंग
Next: हल्द्वानी में पहले चरण में काठगोदाम से लामाचौड़ तक बनेगी रिंग रोड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.