Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हरियाणा: साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस डिरेल, बगल वाले ट्रैक पर थी मालगाड़ी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हरियाणा: साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस डिरेल, बगल वाले ट्रैक पर थी मालगाड़ी

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
Capture-48

रविवार रात 1:04 बजे अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास साबरमती पटरी से उतर गई। इससे इंजन और चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, उसके बगल वाले ट्रैक पर एक मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

रविवार रात करीब एक बजे अजमेर के मदार स्टेशन के पास सुपरफास्ट साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस (12548) का इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। एडीआरएम बलदेव राम ने बताया कि हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्प डेस्क स्थापित की है। हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।

इंजन और चार जनरल डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इंजन और चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया है। ट्रैक बहाली का काम किया जा रहा है और डाउन लाइन को फिट कर दिया गया है। इस पर ट्रेन परिचालन शुरू कर दिया गया है।

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक
शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रेन के लोको पायलट को सामने से आ रही मालगाड़ी पर शक हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जबकि मालगाड़ी समानांतर ट्रैक पर आ रही थी। ऐसे में चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। आगरा कैंट के पीछे राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी, जिसे हादसे की जानकारी होते ही रोक दिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ये ट्रेनें की गई परिवर्तित
हादसे के बाद ट्रेन संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, ट्रेन संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट, ट्रेन संख्या 09605 अजमेर-गंगापुर सिटी, ट्रेन संख्या 09639 अजमेर-रेवाड़ी, ट्रेन संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ और ट्रेन संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर रद्द की गई हैं। जबकि, गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेल सेवा का मार्ग डायवर्ट कर वाया डोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर), गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा का मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर) परिवर्तित किया गया है।

Post navigation

Previous: शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए बच्चों को बनाकर खिलाएं ये टेस्टी चीला
Next: नीट यूजी आवेदन में आज से करें सुधार, 20 मार्च तक खुली रहेगी विंडो

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.