Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हनुमानगढ़ी में पहली बार जारी हुई दर्शन की समय सारणी
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हनुमानगढ़ी में पहली बार जारी हुई दर्शन की समय सारणी

Sarvoday Times 2 years ago 0 comments
Screenshot-2024-04-15-170531

रामलला के मंदिर के बाद अब हनुमानगढ़ी का भी दर्शन शेड्यूल जारी किया गया है। पहली बार ऐसा है की हनुमानगढ़ी में दर्शन की समय सारणी जारी की गई है। रामनवमी को देखते हुए 15 से 18 अप्रैल तक दर्शन का शेड्यूल जारी किया गया है। नया दर्शन शेड्यूल 15 अप्रैल से लागू हो जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार हनुमानगढ़ी पर सुबह 3:00 से 4:00 तक हनुमान जी की आरती पूजा और श्रृंगार होगा। दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रातः 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा।

इसके बाद मंदिर का पट दोपहर 12:00 से 12:20 तक बंद रहेगा। भोग और आरती के लिए दर्शन प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से 3:20 तक आरती पूजा हेतु दर्शन किया जाएगा बंद। संध्या आरती में रात्रि 10:00 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाधित रहेगा.। रात 11:30 पर हनुमानगढ़ी पर शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद हनुमानगढ़ी बंद कर दिया जाएगा ।श्रद्धालुओं के लिए रामनवमी के दिन स्पेशल व्यवस्थाएं होगी।रामनवमी 17 अप्रैल को हनुमान जी का दर्शन पूजन और आरती का दौर रात 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा . सुबह 3:30 पर दर्शनार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा।।इसके बाद दोपहर 11:45 से 12:20 तक भगवान राम के जन्म आरती के लिए हनुमानगढ़ी का कपाट बंद रहेगा । रामनवमी को सायं काल की आरती 3:00 से 3:20 तक होगी। इसके बाद रात 10:00 बजे 10:30 बजे तक संध्या आरती होगी संध्या आरती में भी प्रवेश बंद रहेगा। आमजन के लिए रात 11:30 बजे हनुमान लला का बंद पट हो जाएगा। हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने नया दर्शन शेड्यूल जारी किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की बेटी का कमाल: मुस्कान बनीं एयर इंडिया में फर्स्ट पायलट ऑफिसर
Next: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में विभिन्न पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.