Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में विभिन्न पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में विभिन्न पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-04-15-165941

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में सरकारी नौकरी पाकर देश सेवा की चाह रहखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बीएसएफ में ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के तहत आने वाले विभिन्न पदों भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 15 अप्रैल 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं उनके लिए यह अंतिम मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए बीएसए की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के तहत बीएसएफ में कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर (वर्क्स): 13 पद
बीएसएफ जूनियर इंजीनियर सब इंस्पेक्टर इलेक्ट्रिकल: 9 पद
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल प्लम्बर: 1 पद
हेड कॉन्स्टेबल कारपेंटर: 1 पद
हेड कॉन्स्टेबल जेनरेटर ऑपरेटर: 13 पद
कॉन्स्टेबल जेनरेटर मैकेनिक: 14 पद
कॉन्स्टेबल लाइनमैन: 9 पद
असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक: 8 पद
असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक: 11 पद
कॉन्स्टेबल स्टोरमैन: 3 पद

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं और यहां अदर लिंक बटन पर क्लिक करके रिक्रूटमेंट लिंक में जाएं। इसके बाद आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उसके आगे दिए अप्लाई हियर लिंक पर क्लिक करें। अब आप मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद आपको निर्धारित शुल्क जमा करना है।

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 147.2 रुपये और एससी/ एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 47.2 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: हनुमानगढ़ी में पहली बार जारी हुई दर्शन की समय सारणी
Next: राइट्स में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर हो रही भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.