Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी काे पूरा करेंगे 5 फ्रूट्स
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी काे पूरा करेंगे 5 फ्रूट्स

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-12-07-095342-780x470 (1)

हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के ल‍िए प्रोटीन, व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और कैल्‍श‍ियम की जरूरत होती है। ये हमें सेहतमंद रखने में भी मदद करते हैं। अगर व‍िटाम‍िन ई की बात करें तो ये सेहत के लि‍ए काफी हेल्‍दी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं। व‍िटाम‍िन ई बालों को झड़ने से रोकता है। स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्‍यून स‍िस्‍टम भी मजबूत बनेगा।

ऐसे में अगर आपकी बॉडी में व‍िटाम‍िन ई की कमी (Vitamin E Deficiency) है ताे आपको कुछ ऐसे फलों (Vitamin-E Rich Fruits) और सब्‍जि‍यों का सेवन करना चाह‍िए ज‍िसमें इनकी अच्‍छी मात्रा पाई जाती हो। हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो व‍िटाम‍िन ई क‍े अच्‍छे स्रोत हैं। आइए उन फलों के बारे में व‍िस्तार से जानते हैं-

एवोकाडो

एवोकाडो में व‍िटाम‍िन K और C के अलावा E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हमारी स्‍कि‍न को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आप एवोकाडो को अपनी डाइट में कई तरह से शाम‍िल कर सकते हैं। आप इसे सैंडव‍िच, स्‍मूदी, सलाद या डायरेक्‍ट छीलकर भी खा सकते हैं। अगर आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी है तो आपको रोजाना ये फल खाना चाह‍िए। 

कीवी

कीवी में भी विटामिन सी के साथ-साथ ई की अच्‍छी मात्रा होती है। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगती है। अगर आपको खट्टे फल पसंद हैं तो आप रोजाना एक कीवी जरूर खाएं। ये आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी को पूरा करेगा। इससे इम्यून सिस्टम को तो मजबूती म‍िलेगी ही, साथ ही ये आपकी त्‍वचा का भी खास ख्‍याल रखेगा। 

पपीता

पपीता में अच्‍छी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर हम न‍ियम‍ित रूप से पपीता को अपनी डाइट में शामि‍ल करते हैं तो इससे हमारा डाइजेशन बेहतर रहता है। ये त्‍वचा को भी नेचुरली ग्‍लो देने का काम करता है। 

पालक

ठंड के द‍िनों में बाजार में पालक की भरमार होती है। पालक विटामिन ई का अच्‍छा स्रोत होता है। पालक आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। त्वचा और बालों के लिए भी ये क‍िसी वरदान से कम नहीं है। आप घर में पालक को कई तरह से बना कर खा सकते हैं जैसे सलाद, सब्‍जी, पूड़ी या सूप, ये हर रूप में आपको फायदा ही देगा।

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी की भी अच्‍छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ठंड में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी
Next: 7 दिसंबर 2024 का राशिफल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 26 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.