Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब: श्री दमदमा साहिब में सेवा करने पहुंचे सुखबीर बादल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

पंजाब: श्री दमदमा साहिब में सेवा करने पहुंचे सुखबीर बादल

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
Capture-73 (1)

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को सरकार बचा रही है, जिसके लिए पुलिस की तरफ से उनको पूरी प्रोटक्शन दी जा रही है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बठिंडा के श्री दमदमा साहिब में सेवा करने पहुंचे।

हमले की जांच आईपीएस प्रबोध कुमार को सौंपने की मांग
शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने डीजीपी गौरव यादव से अनुरोध किया कि स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए कातिलाना हमले की जांच जिला स्तर के अधिकारियों से वापिस लें। मजीठिया ने कहा कि डीजीपी स्वयं या फिर स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार को यह जांच सौंपे।

मजीठिया ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा कि लाॅरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में आईपीएस प्रबोध कुमार ने जिस तरह से निष्पक्ष रिपोर्ट सबमिट की है, उसे ध्यान में रखते हुए यह जांच भी उनसे कराई जानी चाहिए।

मजीठिया ने पुलिस अधीक्षक हरपाल सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की। आरोप लगाया कि मामले में उनकी भूमिका और लापरवाही की जांच की जानी चाहिए। मजीठिया ने आरोप लगाया कि अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूदा सरकार को खुश करने में लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि एक और हमलावर धर्म सिंह उर्फ बाबा धर्मा की भी सीसीटीवी फुटेज में पहचान हो गई है, जो खालिस्तान कमांडों फोर्स (केसीएफ) के सक्रिय सदस्य है। इसकी भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

चौड़ा को बचा रही सरकार व पुलिस दे रही प्रोटेक्शन : चीमा
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को सरकार बचा रही है, जिसके लिए पुलिस की तरफ से उनको पूरी प्रोटक्शन दी जा रही है। मामले में दर्ज एफआईआर से यह साफ हो जाता है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि संगत में से आकर किसी ने हमला किया और आरोपी के साथ धक्का-मुक्की में गोली चल गई। जबकि वीडियो में साफ है कि आरोपी ने सरेआम कातिलाना हमला किया है।

Post navigation

Previous: 7 दिसंबर 2024 का राशिफल
Next: दया याचिका के निपटारे के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.