Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सीडीओ अंकिता जैन को सौंपी जांच: फर्जी आय प्रमाण पत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन की शिकायत
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सीडीओ अंकिता जैन को सौंपी जांच: फर्जी आय प्रमाण पत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन की शिकायत

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.30 PM (1)

गोण्डा। विकासखंड पण्ड़री कृपाल अंतर्गत ग्राम सालपुर सेमरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति में फर्जीवाड़े का प्रकरण सामने आया है। मंडलायुक्त से मिलकर विनीता यादव ने आरोप लगाया कि अर्चना वर्मा ने फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। शिकायतकर्ता विनीता यादव ने इस संबंध में मंडलायुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया और मांग की कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन को स्वयं जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शिकायत में कहा गया है कि अर्चना वर्मा, निवासी सालपुर सेमरा, ने चयन प्रक्रिया में त्रुटिपूर्ण आय प्रमाण पत्र का उपयोग किया है। इसके आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर उनका चयन किया गया, जबकि शासनादेश के मुताबिक दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर नियुक्ति निरस्त की जानी चाहिए और मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थी को अवसर मिलना चाहिए। शिकायतकर्ता विनीता यादव ने पहले 18 मई 2025 को भी लिखित शिकायत की थी, लेकिन पर्याप्त समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने दोबारा मंडलायुक्त से मिलकर शिकायत की। अब पूरे मामले की जांच सीडीओ गोण्डा द्वारा की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसों में बेसहारा पशुओं की मौत,प्रशासन की उदासीनता उजागर
Next: कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार: कब्जे से चोरी की बिजली की मोटर बरामद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.