Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर अपराजिता ने गोण्डा में किया बहु-हितधारक समन्वय बैठक का आयोजन बाल तस्करी के विरुद्ध साझा रणनीति पर दिया जोर
  • Uncategorized

विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर अपराजिता ने गोण्डा में किया बहु-हितधारक समन्वय बैठक का आयोजन बाल तस्करी के विरुद्ध साझा रणनीति पर दिया जोर

Sarvoday Times 1 year ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.49 PM

गोण्डा।बाल तस्करी के खिलाफ अपने सतत प्रयासों के तहत, अपराजिता सामाजिक समिति—जो कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस की साझेदार संस्था है—ने विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर गोंडा में एक बहु-हितधारक समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल,राजकीय रेलवे पुलिस, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, चाइल्डलाइन, श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला प्रोबेशन अधिकारी ), वन स्टॉप सेंटर और मीडिया प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच सहयोग को मजबूत करना, ज़मीनी स्तर की चुनौतियों की पहचान करना, तथा बाल तस्करी की रोकथाम, बचाव, पुनर्वास और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु संयुक्त कार्ययोजना तैयार करना था। सभी प्रतिभागियों ने यह साझा किया कि बाल तस्करी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बहु-एजेंसी समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। अपराजिता की निदेशक किरण बैस ने कहा, “बाल तस्करी रोकने के लिए अभियोजन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलेगी, तब तक डर और रोकथाम संभव नहीं है। बच्चों के बचाव कार्यों को जिला प्रशासन के साथ मजबूत तालमेल और त्वरित कानूनी कार्रवाई के साथ जोड़ना होगा—तभी हम बच्चों की रक्षा कर पाएंगे और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ सकेंगे।
कार्यक्रम मे स्टेशन अधीक्षक रेलवे
राय सिंह मीना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली को विस्तृत तरीके से पेश किया। अपराजिता के कार्यक्रम प्रबंधक अभय द्वारा पीपीटी के माध्यम से मानव तश्करी, नेटवर्किंग, हितधारको के दायित्व आदि विषय पर जानकारी दी। श्रम विभाग से एलईओ सत्येंद्र प्रताप द्वारा बाल तश्करी के मजदूरी से संबंध तथा इसकी प्रक्रिया को विस्तार से बताया। सीडब्ल्यूसी से मनोज कुमार उपाध्याय द्वारा सीडब्ल्यूसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। डिसी आत्रेय त्रिपाठी द्वारा अपराजिता द्वारा जेआरसी के साथ मिलकर जनपद मे किये जा रहे कार्य के विषय मे बताया गया। इस दौरान मानव तश्करी को रोकने एक बेहतर रणनीति बनाने तथा के विषय पर सीपीओ चंद्रमोहन वर्मा ने विचार रक्खे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भूमिका और प्रणाली पर बल पूर्वक अपनी बात रखी। वन स्टॉप सेंटर, चाईल्ड हेल्प लाईन, रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी, सीडब्लूसी,सीपीओ, अपराजिता, मीडिया बंधु आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार: कब्जे से चोरी की बिजली की मोटर बरामद
Next: थाना को0 नगर पुलिस ने किया जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.