Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आईजी द्वारा विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा हेतु की गई बैठक आयोजित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

आईजी द्वारा विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा हेतु की गई बैठक आयोजित

Sarvoday Times 7 months ago (Last updated: 7 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260308-WA0245

गोण्डा। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा  द्वारा रेंज कार्यालय में जनपद गोण्डा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों, सड़क दुर्घटना से संबंधित विवेचनाओं में बीमा (इंश्योरेंस) मामलों में संभावित अनियमितताओं तथा शिक्षा विभाग से संबंधित दर्ज एफआईआर के प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण करते हुए दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना के मामलों में बीमा से संबंधित प्रकरणों की विवेचना पूरी सावधानी एवं तथ्यों के आधार पर की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित लाभ की संभावना समाप्त हो सके। शिक्षा विभाग से संबंधित प्रकरणों में भी विधिक प्रक्रिया के अनुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक गोण्डा, अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण तथा संबंधित थाना प्रभारी/विवेचकगण उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबा जयगुरुदेव समर्थक बस सीज होने पर भड़के, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
Next: भारत बना टी-20 विश्व कप 2026 का चैंपियन, न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराया

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.