Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा गैस एजेंसी संचालक को जनहित के क्रम में दिया गया सख्त निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा गैस एजेंसी संचालक को जनहित के क्रम में दिया गया सख्त निर्देश

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
IMG-20260420-WA0208

गोण्डा। A person whose parents are humanitarian and cultured, is also humanitarian and cultured. कहावत को एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा थोड़े ही दिनों में सिद्ध कर दिया गया। तहसील कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित मनोकामना गैस एजेंसी द्वारा की जा रही मनमानी की खबर कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। प्रकाशित खबर को संज्ञान लेते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा दिनाँक 20.4.2026 को इस चिलचिलाती धूप में एजेंसी पहुंचकर मनोकामना गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण करते हुए उपभोक्ताओं से जानकारी ली गई। उपभोक्ताओं द्वारा अवैध धन वसूली की बात तो नही बताया गया परन्तु यह बताया गया कि बुकिंग के काफी दिनों के बाद एजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडर देने में मनमानी किया  जा रहा है। मानवतावादी एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा इस भीषण गर्मी में गैस एजेंसी पहुंचकर उपभोक्ताओं के सुरक्षा हेतु-टेण्ट लगवाए जाने,कुर्सियों की व्यवस्था कराए जाने,शीतल जल की व्यवस्था कराए जाने सहित कर्मचारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम द्वारा गैस एजेंसी संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि केवाईसी व बुकिंग तथा सिलेंडर वितरण करने हेतु अतिरिक्त कर्मचारी बढ़ाएं। उपभोक्ताओं को बुकिंग दिवस पर ही सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाय ताकि उनको कोई भी परेशानी न हो सके। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक भी मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं में पीसीओएस के हो सकते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज।
Next: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं आयुक्त, देवीपाटन मंडल गोण्डा अधिकारियों की मनमानी पर व चिकित्सा आदि में सुधार लाना होगी बड़ी चुनौती

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.