Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म चांद मेरा दिल का नया गाना ऐतबार जारी प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

फिल्म चांद मेरा दिल का नया गाना ऐतबार जारी प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
4

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म चांद मेरा दिल जैसे-जैसे अपनी रिलीज के करीब आ रही है, इसने लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म का टीजर और टाइटल ट्रैक जारी हो चुका है। अब इसका दूसरा गाना ऐतबार जारी किया गया है। फहीम अबदुल्ला की आवाज में यह गाना दर्द, तड़प और गहन भावनाओं से भरपूर है।
फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद, ऐतबार को दूसरी बार फहीम ने अपनी भावपूर्ण आवाज दी है। जुनूनी प्यार में दिल तोड़ने वाला यह गाना सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है।
मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, आज तो इश्क दा नाम बदलकर रख दे यार तबाइयांवे। सॉन्ग ऐतबार रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल फहीम अब्दुल्ला ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं और सचिन-जिगर ने संगीत तैयार किया है। यह फिल्म कॉलेज के दिनों के हल्के-फुल्के रोमांस से शुरू होती है और धीरे-धीरे एक गहरी तथा दुखभरी प्रेम कहानी में बदल जाती है। फिल्म में संगीत और भावनाओं की गहराई बहुत ज्यादा है। करण जौहर की फिल्मों में संगीत हमेशा खास रहा है। ऐतबार गाना भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। गाने को सुनकर लगता है कि प्यार में अलगाव का दर्द कितना गहरा होता है। फिल्म चांद मेरा दिल की कहानी एक लड़के और लड़की की मुलाकात से शुरू होती है। बाद में कुछ गलतफहमियां और परिस्थितियां दोनों को अलग कर देती हैं। यह ट्रैजिक लव स्टोरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।
दृश्यों से साफ है कि यह कहानी प्यार के साथ-साथ अप्रत्याशित चुनौतियों को भी अपने साथ लाने का वादा करती है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी टक्कर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवागत आयुक्त ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश-कार्यालयों की कार्यप्रणाली जांची व जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं।
Next: राजा शिवाजी के ट्रेलर में मराठा योद्धा का शौर्य, संजय दत्त से भिड़े रितेश देशमुख

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.