Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजा शिवाजी के ट्रेलर में मराठा योद्धा का शौर्य, संजय दत्त से भिड़े रितेश देशमुख
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

राजा शिवाजी के ट्रेलर में मराठा योद्धा का शौर्य, संजय दत्त से भिड़े रितेश देशमुख

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

मराठा गौरव और अदम्य साहस की ऐतिहासिक महागाथा राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख न केवल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन की कमान संभालते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके स्वराज्य के सपने को बड़े पर्दे पर बेहद भव्यता के साथ उतारा है। अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे सितारों की मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक गाथा को और खास बना दिया है।
बता दें कि रितेश ने न सिर्फ इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसकी पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी है, वहीं फिल्म का दारोमदार भी उन्हीं के कंधों पर है। ट्रेलर में रितेश देशमुख को शिवाजी महाराज के अवतार में देख प्रशंसक गदगद हैं। फिल्म के विजुअल्स और युद्ध के दृश्य मुगल काल के उस दौर को जीवंत कर देते हैं। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मुगलों के खिलाफ जीत और उनकी रणनीतिक शक्ति को समर्पित है।
फिल्म का ट्रेलर छत्रपति शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख) और क्रूर मुगल सेनापति अफजल खान (संजय दत्त) के बीच के ऐतिहासिक टकराव की झलक पेश करता है। तलवारबाजी और जोरदार एक्शन दृश्यों ने फिल्म के प्रति रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर शिवाजी महाराज के उस अटूट संकल्प को दिखाता है, जहां वो अपने क्षेत्र में स्वराज्य (स्व-शासन) लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, शिवाजी महाराज के भाई संभाजी शाहजी भोसले की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
रितेश ने आखिरकार उन कयासों पर भी विराम लगा दिया है, जिनमें सलमान खान के फिल्म का हिस्सा होने की बात कही जा रही थी। रितेश ने मोहर लगा दी कि सलमान राजा शिवाजी में एक बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे। इवेंट के दौरान जैसे ही रितेश ने सलमान की मौजूदगी की पुष्टि की, वहां मौजूद अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। ये खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की और छत्रपति शिवाजी महाराज की इस गौरवगाथा का जश्न मनाया। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छत्रपति शिवाजी महाराज की ये भव्य फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म चांद मेरा दिल का नया गाना ऐतबार जारी प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी
Next: आलिया कुरैशी कौन हैं? विजय वर्मा के साथ सैर-सपाटे पर निकलकर बटोरी चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.