Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260505-WA0522

उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को जिला पंचायत सभागार  प्रयागराज में शिक्षामित्रों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पूर्व मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा बनायी गयी चित्र प्रदर्शनी द्वारा का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ मंच पर 27 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षामित्रों के वेतन में हुई बढोत्तरी के लिए उन्हें शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल से आप लोगो को 18000 रू0 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा साथ ही कैशलेश चिकित्सा की सुविधा भी आप लोगो को प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में खुशहाली आयें, यह हमारी सरकार का संकल्प है। उन्होंने शिक्षामित्रों के कार्यों की प्रशंसा व सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने में आप सभी की महती भूमिका है।  आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, स्कूलों में अब बच्चों के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है, जिससे अब अभिभावक अपने बच्चों को काॅन्वेंट स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे है। कहा कि डीबीटी के माध्यम से बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूता इत्यादि के लिए पैसा भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने, जिनमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज का युवा आने वाले समय में देश व प्रदेश का भविष्य तय करेगा और विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कठिन परिश्रम, लगन के साथ पढ़ाई कर रहे है, वह बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम शिक्षामित्रों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है और रहेंगे। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं को और बढ़ाये जाने में कोई कमी नहीं रखेगी।
इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि शिक्षामित्र हमारी प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख अंग है। स्थानीय स्तर पर शिक्षामित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें यह जानकारी होती है कि किस बच्चे का स्कूल में एडमिशन है अथवा नहीं है, वे ऐसे बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने शिक्षामित्रों को मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार में आधी आबादी को आगे बढ़ाने में हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षामित्रों से कहा कि आप सभी लोग शिक्षा की रीढ़ है, हम आप लोगो से आशा करते है कि आप सभी लोग बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने में कृतसंकल्पित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने में आप सभी की अहम भागीदारी है, आप लोग बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर एक अच्छा नागरिक बनाईये, जो राष्ट्र को विकसित बनाने में अपना सहयोग दे सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि तथा गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शिक्षा मित्रों के संक्षिप्त इतिहास को सभी अतिथियों के समक्ष उद्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-अध्यापक अनुपात में सुधार लाये जाने हेतु वर्ष 1999 में शिक्षामित्र योजना लागू की गयी थी। इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा मानदेय आधारित लगभग 1,43,000 शिक्षामित्रों की नियुक्ति ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से स्थानीय परिषदीय विद्यालयों में की गयी। इसी योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में 2834 शिक्षामित्रों का चयन किया गया। पूर्व में इन शिक्षामित्रों को 3500 रूपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा था। अगस्त-2017 से इस मानदेय को बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया गया तथा मार्च-2026 में शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करते हुए 18000 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिसे 01 अप्रैल, 2026 से प्रभावी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्री उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, भाजपा गंगापार अक्ष्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, प्राचार्य डायट श्री राजेन्द्र प्रताप, संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री आर0एन0 विश्वकर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी श्रीमती नीतू सिंह यादव, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों से आये हुए शिक्षा मित्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में उन्नत तकनीक के साथ औद्यानिक क्रांति से शाहजहांपुर में समृद्ध होते किसान
Next: बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हलचल तेज, 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.