Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हलचल तेज, 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हलचल तेज, 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण

Sarvoday Times 5 months ago 0 comments
images (1)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले आयोजित किया जा सकता है। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होने के कारण इस तारीख को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन की रणनीति तय करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय शामिल हो सकते हैं। ये नेता अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मिलकर मंत्रिमंडल गठन और राज्य की आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक आज देर रात या कल आयोजित हो सकती है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि बंगाल की संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह के समय और तिथि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 9 मई, जो टैगोर जयंती का दिन है, नई सरकार के गठन के लिए एक प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है
Next: जेष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.