Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अवैध बालू परिवहन पर खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर की गई कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

अवैध बालू परिवहन पर खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर की गई कार्रवाई

Sarvoday Times 4 months ago (Last updated: 4 months ago) 0 comments
download (16)

कुशीनगर, जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की सुबह खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे 10 ट्रकों पर कार्यवाही की। इस कार्रवाई से सरकार को लगभग पांच लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। संयुक्त अभियान से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी कुशीनगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात एवं नियमों के विरुद्ध बालू परिवहन करते पाए गए ट्रकों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत थाना सेवरही क्षेत्र में तीन ट्रकों को सीज किया गया, जबकि थाना तमकुहीराज पुलिस ने चार ट्रकों को कब्जे में लिया। वहीं थाना पटहेरवा क्षेत्र में एक ट्रक सीज किया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया ।अधिकारियों के अनुसार सभी वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक सेवरही विनय कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र सहित पुलिस एवं खनन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एडीजी गोरखपुर जोन व आईजी अमित पाठक द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में की गई समीक्षा बैठक 
Next: कान 2026 में छाईं आलिया भट्ट, पहले डिज्नी प्रिंसेस बन छाईं।

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.