Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एस.पी. विनीत जायसवाल ने किया सी.ओ. कार्यालय तरबगंज में “सौर ऊर्जा संयंत्र व कर्तव्य वाटिका” का उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

एस.पी. विनीत जायसवाल ने किया सी.ओ. कार्यालय तरबगंज में “सौर ऊर्जा संयंत्र व कर्तव्य वाटिका” का उद्घाटन

Sarvoday Times 4 months ago (Last updated: 4 months ago) 0 comments
IMG-20260517-WA0246

 गोण्डा। क्षेत्राधिकारी कार्यालय तरबगंज, जनपद गोण्डा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा के सौजन्य से स्थापित “सौर ऊर्जा संयंत्र” (05 किलोवॉट) एवं “कर्तव्य वाटिका” (101 औषधीय एवं फलदार वृक्ष) का उद्घाटन दिनाँक  17.5.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा  किया गया।।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा एवं वृक्षारोपण जैसी पहलें न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने “कर्तव्य वाटिका” में लगाए गए औषधीय एवं फलदार पौधों की सराहना करते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए 101 औषधीय एवं फलदार पौधों का अवलोकन किया गया तथा सौर ऊर्जा संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संवर्धन हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश प्रभात सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गोण्डा राजकुमार द्विवेदी, मुख्य प्रबन्धक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा अमदही गोण्डा देवव्रत गुप्ता सहित पुलिस विभाग एवं बैंक के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षित भारत से पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य- डिप्टी सीएम अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
Next: रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.