Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता

Sarvoday Times 4 months ago (Last updated: 4 months ago) 0 comments
download

जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व गणना रथ रविवार अवकाश के दिन भी निरंतर रूप से गतिशील रहा। स्व गणना रथ का डिजिटल रूपी पहिया गांव से लेकर मुख्यालय तक सतत प्रवाहित होता रहा, जिसके परिणाम स्वरूप आज 20 हजार डिजिटल स्वगणना हुई। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार स्व गणना के साथ जनपद आजमगढ़ चौथे दिन भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन के कुशल नेतृत्व, समन्वित कार्ययोजना एवं जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट समन्वय से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।स्व गणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना दर्ज कराने हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान, विभागीय समन्वय, विभिन्न थीम आधारित दिवसों के आयोजन तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के कारण स्व गणना अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हो रही है।जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्व गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

“हमारी जनगणना, हमारा विकास” — इसी संकल्प के साथ जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एस.पी. विनीत जायसवाल ने किया सी.ओ. कार्यालय तरबगंज में “सौर ऊर्जा संयंत्र व कर्तव्य वाटिका” का उद्घाटन
Next: 20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव साथ ही सप्लाई चेन बाधित होगी तो

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.