Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Sarvoday Times 4 months ago (Last updated: 4 months ago) 1 minute read 0 comments
17-Ayodhya-26

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र भिटौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बेड उपलब्धता, सर्जरी, जननी सुरक्षा योजना, सिजेरियन प्रसव एवं एफआरयू क्रियाशीलता, ई-कवच प्रसव, एनएनसी, यू-विन टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, सैम प्रबंधन, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्री-ऑथ एवं गोल्डन कार्ड, आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, एसएनसीयू, एनबीएसयू, ऑनलाइन ओपीडी, बाल मृत्यु, आरबीएसके, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एनक्यूएएस, निर्माण कार्यों एवं टीबी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पाली क्लीनिक में चिकित्सकों के अनुबंध किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सीएचओ संगम गौतम की सेवा समाप्त करने एवं 13 सीएचओ के त्यागपत्र स्वीकार किए जाने पर भी सहमति दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित टीकाकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) प्रबंधन, संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनपद की रैंकिंग सुधारने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे गौरी पट्टी के लोग
Next: क्या आपकी सनस्क्रीन सही से काम नहीं कर रही? जानिए इसके 5 संकेत।

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.