Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे गौरी पट्टी के लोग
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे गौरी पट्टी के लोग

Sarvoday Times 4 months ago 0 comments
15-Ayodhya-26

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के गौरी पट्टी गांव के सैकड़ों लोगों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण बिना उचित सुनवाई के जबरन मकान और निर्माण गिराने की कार्रवाई कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि गौरी पट्टी में वर्ष 2014 से प्लॉटिंग और मकान निर्माण का कार्य हो रहा है। वर्ष 2022 में भी प्राधिकरण ने कुछ लोगों की बाउंड्री पर कार्रवाई की थी। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी और प्राधिकरण के वीसी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि गौरी पट्टी में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त समय दिए और पक्ष सुने कार्रवाई की जा रही है, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिः अन्नदाता की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि
Next: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.