Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्रवाई

Sarvoday Times 4 months ago 0 comments
IMG-20260528-WA0253 (1)

गोण्डा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के सहयोग से दिनाँक 28.5.2026 को करनैलगंज चौराहा एवं बरगदी मोड़ चौराहा पर संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध परमिट संचालित वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा ओवरलोडिंग एवं अन्य अनियमितताओं में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा किया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध परमिट संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं अन्य विधिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। विभाग द्वारा यह भी कहा गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय ने बताया है कि जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा वाहन चालकों में नियमों के पालन के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या आपकी सनस्क्रीन सही से काम नहीं कर रही? जानिए इसके 5 संकेत।
Next: इटियाथोक में अतिक्रमण से जाम: व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, त्योहार बाद चलेगा सफाई अभियान

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.