Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इटियाथोक में अतिक्रमण से जाम: व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, त्योहार बाद चलेगा सफाई अभियान
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

इटियाथोक में अतिक्रमण से जाम: व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, त्योहार बाद चलेगा सफाई अभियान

Sarvoday Times 4 months ago 1 minute read 0 comments
IMG-20260528-WA0238

इटियाथोक, गोंडा। कस्बे में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। व्यापार मंडल इटियाथोक के अध्यक्ष राजन चौरसिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मुख्य बाजार व प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बाजार में दोनों तरफ दुकानदारों और ठेले वालों के अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गई हैं। आए दिन लगने वाले जाम से ग्राहकों के साथ आम लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एम्बुलेंस और स्कूली वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।इस पर प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बकरीद त्योहार के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन संयुक्त अभियान चलाकर कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी साहू, राजेश ओझा, सैनिक पेंट हाउस के प्रतिनिधि, रिंकू, प्रिंस, पिंटू सोनी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्रवाई
Next: दबंगों के कब्जे के विरोध पर विधवा महिला को दी जान से मारने की धमकी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.