Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दबंगों के कब्जे के विरोध पर विधवा महिला को दी जान से मारने की धमकी
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

दबंगों के कब्जे के विरोध पर विधवा महिला को दी जान से मारने की धमकी

Sarvoday Times 4 months ago 1 minute read 0 comments
IMG-20260528-WA0239

कटरा बाजार,गोण्डा। थाना कोड़िया बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेनीपुरवा कटका में एक विधवा महिला की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले ने क्षेत्र में भूमाफियाओं के बढ़ते हौसलों और गरीबों की जमीन पर कब्जे के आरोपों को लेकर चर्चा तेज कर दी है। शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम बेनीपुरवा कटका निवासी सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय मंगल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 486 पर गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि बीते 09 मई 2026 को गांव के ही बल्लू पुत्र विश्वनाथ तथा विश्वनाथ पुत्र रामभरोसे समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर जमीन पर अवैध कब्जा शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसे इसकी जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी, डंडा और फावड़ा लेकर हमला करने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसे और उसके परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर मारने-पीटने का प्रयास किया तथा दोबारा जमीन के पास आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी क्षेत्र के प्रभावशाली और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, जिनके खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उसे न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। विधवा महिला ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और उसकी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके। इस मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इटियाथोक में अतिक्रमण से जाम: व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, त्योहार बाद चलेगा सफाई अभियान
Next: पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बकरीद त्यौहार की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का लिया गया जायजा 

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.