Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्‍तान में वकीलों ने अस्‍पताल में किया बवाल, 12 मरीजों की मौत, 25 डॉक्‍टर भी घायल
  • विदेश

पाकिस्‍तान में वकीलों ने अस्‍पताल में किया बवाल, 12 मरीजों की मौत, 25 डॉक्‍टर भी घायल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
jhnun

पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद (Punjab Health Minister Yasmeen Rashid) ने बताया कि इस हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 200 से ज्‍यादा वकीलों ने हिस्‍सा लिया। वकीलों ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाई और एक पुलिस वैन समेत दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं उन्‍होंने इमरजेंसी वॉर्ड में लगी मशीनों को भी नष्‍ट कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीज अस्‍पताल नहीं पहुंच पाए जबकि अस्‍पताल में भर्ती मरीजों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। 

इस्‍लामाबाद, एएनआइ। Lawyers storm hospital in Lahore पाकिस्‍तान में वकीलों ने लाहौर के एक अस्‍पताल में ऐसा बवाल काटा जिसकी वजह से 12 मरीजों की मौत हो गई। वकीलों के इस हमले में 25 डॉक्‍टर घायल भी हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने समा टीवी के हवाले से बताया है कि लाहौर के पंजाब इंस्‍टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (Punjab Institute of Cardiology, PIC) के इमरजेंसी वॉर्ड पर वकीलों का गुस्‍सा किसी मसले पर बातचीत के बाद भड़का था। 
बुधवार को अस्‍पताल के बाहर बड़ी संख्‍या में वकील जमा था। वे उस घटना के वायरल हुए वीडियो का विरोध कर रहे थे जिसमें एक डॉक्‍टर एक समूह के वकीलों के सामने एक एनकाउंटर की बात कर रहा होता है। पाकिस्‍तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस घटना पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संज्ञा‍न लिया है। उन्‍होंने पंजाब के मुख्‍यमंत्री उस्‍मान बुजदर को मामले की तत्‍काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पंजाब के सूचना मंत्री फैजुल हसन चौहान ने कहा है कि वकीलों ने उन्‍हें भी अगवा करने की कोशिश की।  

Post navigation

Previous: जीन एडिटिंग से दूर हो सकती है दिमाग की जेनेटिक बीमारी, चूहे पर प्रयोग सफल, इलाज की उम्‍मीद
Next: पाकिस्तान के मंदिर पहुंचने के लिए रवाना हुए 100 भारतीय तीर्थयात्री

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.