Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के रुद्रपुर में: युवती ने उठाया ये कदम, नाबालिग से करना चाहती थी शादी
  • देश

उत्तराखंड के रुद्रपुर में: युवती ने उठाया ये कदम, नाबालिग से करना चाहती थी शादी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

उत्तराखंड के रुद्रपुर: में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। यह अपहरण बदमाशों ने नहीं बल्कि एक युवती ने अंजाम दिया है। परिजनों का आरोप है युवती किशोर से शादी करना चाहती है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी वीरेंद्र प्रसाद के घर पर कहरिया हजारी पट्टी, कुशीनगर यूपी निवासी इंद्रावती उर्फ इंदु (22) किराये पर रह रही थी। वह यहां एक फैक्ट्री में कर्मचारी है।

आरोप है कि इंदु को मकान मालिक के नाबालिग बेटे से प्यार हो गया। वह किशोर पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। परिजनों को मामले का पता चला तो हंगामा हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को समझाया तो वह मान गयी। इस पर परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परिजनों का कहना है कि 17 जुलाई को किशोर अटरिया मंदिर के लिये निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि इंदु भी फैक्ट्री से नहीं लौटी है। इस पर दोनों की तलाश शुरू की गयी। आरोप है कि इसी बीच इंदु ने वीरेंद्र को फोन किया। उसने बताया कि किशोर उसके साथ है।

वह और उसका जीजा प्रमोद उर्फ पिंटू किशोर को साथ ले जा रहे हैं। उसने किशोर से शादी की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने इंदु और प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019: यामागुची से मिली हार, खिताब से चूकीं भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु
Next: Mob Lynching: झारखंड में तंत्र-मंत्र के शक में चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.