Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नहीं बुझ रही बंगाल की आग, आज कई रूट पर ट्रेनें हुईं रद
  • देश

नहीं बुझ रही बंगाल की आग, आज कई रूट पर ट्रेनें हुईं रद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

रविवार को गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में दिन में कफ्यरू में ढील दी गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को निकालने के लिए राज्य पर्यटन विभाग ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। कफ्यरू में ढील के बाद राशन की दुकानों व पेट्रोल पंपों पर लोगों की कतारें दिखीं। यहां पिछले दिनों हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो चुकी है। मेघालय में भी हालात सामान्य हो रहे हैं।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि वे संकट में पड़े लोगों की मदद करने के लिए और शांति बनाए रखने के लिए कुछ करें।

हावड़ा से ट्रेन बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हावड़ा, उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है। इस बीच, मालदा और आसपास के जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन में विभिन्न स्थानों पर आंदोलन के कारण 12042 डाउन न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस और 12041 अप हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस आज रद रहेगी।

बंगाल में तीसरे दिन भी उत्पातियों ने मुर्शिदाबाद के पास रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। रेल पटरी पर टायर जलाकर ट्रेनों को रोका और पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस के वाहन को भी फूंक दिया।एहतियातन कई ट्रेनों को रद कर दिया गया। छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

Post navigation

Previous: ISRO के PSLV ने मनवाया लोहा, कमाई के मामले में बनाए रिकॉर्ड,
Next: पूर्वोत्‍तर के हितों का रखा ख्‍याल, फ‍िर क्‍यों बरपा है हंगामा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.