Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चेहरे के साथ अपने पैरो को भी दे स्पेशल देखभाल, ऐसे रखे इनका ख्याल
  • जीवन शैली

चेहरे के साथ अपने पैरो को भी दे स्पेशल देखभाल, ऐसे रखे इनका ख्याल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

पैरों को विशेष देखरेख की जरूरत होती है. इसलिए अपने चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ पैरों की सफाई और सुंदरता का भी खास ध्यान रखें और समय-समय पर उन की सफाई, स्क्रबिंग और मौस्चराइजिंग के साथ पैरों की केयर करती रहें.

पैरों की सफाई के लिए बनाएं घोल एक टब में कुनकुना पानी लें. उस में 1 कप नीबू का रस, थोड़ा सा इलायची पाउडर, 2 चम्मच औलिव आयल, आधा कप दूध मिला लें. अब इस घोल में 10-15 मिनट के लिए पांव डाल कर बैठ जाएं. फिर किसी माइल्ड सोप से पांव धो लें और कोई अच्छी सी फुट क्रीम लगा लें. चाहें तो फुट लोशन भी लगा सकती हैं.

पैरों की करें मसाज दिन भर की थकान के बाद पैरों की मसाज बेहद आवश्यक है. इस के लिए हाथ में 2 चम्मच चीनी लें, फिर उस में 1 चम्मच औलिव आयल या बेबी आयल मिला लें. दोनों हाथों से इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें फिर इस से लगभग 2 मिनट तक पैरों की मसाज करें. यदि पैर ज्यादा रूखे हैं तो लंबे समय तक मसाज करें. 

सही फुटवियर्स है सबसे जरूरी समर हो या मौनसून, हमेशा अपने आराम के लिए सही जूते पहनना जरूरी है. फैशन दिखाने के लिए आप अपने पैरों से कौम्प्रोमाइज कर लेते हैं, जो आपके पैरों को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप ज्यादा समय के लिए जूते पहनते हैं, तो देखना चाहिए कि जूते का साइज, फिट और क्वौलिटी का ख्याल रखना चाहिए. अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके पैर हमेशा खूबसूरत रहेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से शुरू हो जाएंगी बजट की तैयारियां, Personal Income Tax की छूट को लेकर की मांग.
Next: चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को मिनटों में दूर करने के लिए अपनाये ये उपाय

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.