Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत: की स्टार एथलीट हिमा दास को, गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी बधाई दी है
  • देश

भारत: की स्टार एथलीट हिमा दास को, गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी बधाई दी है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

भारत की स्टार एथलीट हिमा दास का नाम इन दिनों सबकी ही जुबान पर चढ़ा हुआ है। हिमा दास ने इस महीने यूरोप में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीते। क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी हिमा को सलाम किया है। सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर के जरिए हिमा दास को बधाई दी है। तेंदुलकर के अलावा ऋषभ पंत, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी हिमा दास को बधाई दी है।

वहीं हिमा दास ने भी तेंदुलकर को ‘हॉल ऑफ फेम’ में चुने जाने के लिए बधाई दी, जिस पर तेंदुलकर ने उनसे जल्द मिलने की बात कही। हिमा ने जवाब में लिखा, ‘वो भारत लौटकर तेंदुलकर की ब्लेसिंग्स लेने के लिए उनसे जरूर मिलेंगे।’ इन दोनों के बीच ट्विटर पर हुई ये बातचीत आपका दिल जीत लेगी। 

उन्होंने हाल में चेक गणराज्य में 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री और कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए थे। उन्होंने चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता और बुधवार को इसी देश में ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते थे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PAKISTAN: विधानसभा चुनाव में क्या रहा इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) का हाल
Next: FILM KABIR SINGH: को लेकर ये क्या बोल गईं Taapsee Pannu, जानकर आपको भी होगी हैरानी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.