Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्टॉक एक्सचेंज दलाल हर्षद मेहता पर बेस सीरीज जल्द देगी दस्तक, ये बड़े स्टार्स निभाएंगे मुख्य किरदार।
  • मनोरंजन

स्टॉक एक्सचेंज दलाल हर्षद मेहता पर बेस सीरीज जल्द देगी दस्तक, ये बड़े स्टार्स निभाएंगे मुख्य किरदार।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
JIJM

इन दिनों हंसल मेहता फिल्म छलांक का निर्देशन कर रहे हैं. इसमें राजकुमार राव और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले है. अब हंसल ने अपने अगले प्रोजक्ट की भी घोषणा कर दी है. वह शेयर दलाल हर्षद मेहता पर सीरीज बनाने जा रहे हैं. खास बात यह है कि हंसल इस वेब सीरीज के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे. हर्षद मेहता के घोटाले की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. ये उस समय का ऐसा घोटाला था जिसने ना सिर्फ शेयर मार्केट को बल्कि सरकार को भी हिला कर रख दिया.

अगर आपको नही पता तो बता दे कि इस वेब सीरीज को 10 भागों में बनाया जाएगा. खबरों के अनुसार पहले सीजन में 10 एपिसोड रिलीज होंगे, जिसका निर्देशन हंसल मेहता करेंगे. Applause Entertainment द्वारा इसे प्रोडयूस किया जाएगा. हर्षद मेहता के किरदार के लिए प्रतीक गांधी का नाम फाइनल किया गया है और सुतेचा दलाल का किरदार श्रेया धनवनतंरी निभाएगी. ये सीरीज अगले साल तक रिलीज होगी. बता दें कि स्‍टॉकब्रोकर हर्षद मेहता पर कुकी गुलाटी भी फिल्म बना रहे हैं, जिसे अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें अभिषेक बच्चन हर्षद मेहता का किरदार निभा रहे हैं. 

वही बात करें हर्षद के निजी जीवन की तो 29 जुलाई 1954 को हर्षद शांतिलाल मेहता का जन्म गुजरात के राजकोट जिले में हुआ. उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई रायपुर से की. लेकिन आगे चलकर वह ऐसा स्टॉक ब्रोकर साबित हुआ, जिसकी कहानी फिल्मों से कम नहीं था. हर्षद मेहता ने बैंकिंग सिस्टम का फायदा उठाया और करोंड़ो रुपये शेयर मार्केट में लगा दिए. बताया जाता है कि उसने लगभग 4000 करोड़ का घोटाला किया था. जैसे ही बैंको को इस बात की जानकारी हुई वो अपना पैसा वापस मांगने लगे.

Post navigation

Previous: फिल्म निकम्मा इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, शिल्पा शेट्टी पर्दे पर दुबारा करने वाली है एंट्री।
Next: प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.