Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात।
  • मनोरंजन

प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
RTGRTG

हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट देखने को मिलती हैं। करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है। अब एक बार फिर करीना के बयान से ये जाहिर हुआ जब उन्होंने प्रियंका के ऊपर कटाक्ष किया। एक इंटरव्यू के दौरान करीना से सवाल पूछा गया कि ‘बॉलीवुड में 50 साल का हीरो 20 साल की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहा होता है परन्तु 50 साल की एक हीरोइन को पर्दे पर हीरो की तरह रोमांस करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उस जोड़ी को अजीब कहा जाता है।’ इस सवाल के जवाब में करीना ने प्रियंका और निक का उदाहरण दिया। करीना ने कहा कि ‘यह लोगों की माइंड सेट की कारण से है। लोग इसी तरह की सोच रखते हैं। 

करीना आगे कहती हैं कि ‘मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी। यह असल जिंदगी में भी होता है। अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न। सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ। इसमें क्या बड़ी बात है। समाज में ये हो रहा है। अब निर्माताओं का भी माइंड सेट होना जरूरी है। ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों से बदलाव हो भी रहा है।’

करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही हैं। वर्ष 2018 में ‘कॉफी विद करण’ में भी जब दोनों साथ पहुंचे तो एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे थे। करीना ने प्रियंका के बोलने के अंदाज को लेकर कहा था कि ‘यह एक्सेंट कहां से मिला?’ इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा था- ‘वहीं से जहां सैफ अली खान को मिला।’ जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया परन्तु दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं। वहीं करीना, सैफ से उम्र में 10 वर्ष छोटी हैं। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टॉक एक्सचेंज दलाल हर्षद मेहता पर बेस सीरीज जल्द देगी दस्तक, ये बड़े स्टार्स निभाएंगे मुख्य किरदार।
Next: सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए बड़े काम की है ये ब्यूटी टिप्स ।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.