Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लड़कियों के मेकअप किट में जरूर होना चाहिए ये प्रोडक्ट्स, हमेशा आएंगे काम ।
  • जीवन शैली

लड़कियों के मेकअप किट में जरूर होना चाहिए ये प्रोडक्ट्स, हमेशा आएंगे काम ।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
YUHUYH

अकसर खूबसूरत दिखने की होड़ में लड़कियां बाजार में आए हर नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को खराब कर लेती हैं. इसलिए हर लड़की को यह जानकारी होनी चाहिए कि उस की मेकअप किट में कौनकौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स होने चाहिए

फाउंडेशन: फाउंडेशन मेकअप का बेस होता है. इस से स्किन में ग्लो आता है और मेकअप देर तक टिकता है. इसलिए मेकअप किट में इस की मौजूदगी बेहद जरूरी है. यह मेकअप के लिए जितना जरूरी है उस से कहीं ज्यादा इस के चुनाव पर ध्यान देने की जरूरत होती है. फाउंडेशन खरीदते वक्त लड़कियां यह नहीं देखतीं कि उन की स्किनटोन के साथ फाउंडेशन मैच हो रहा है या नहीं. बस, जो फाउंडेशन ज्यादा ब्राइट लगता है उसे खरीद लेती हैं.

मौइश्चराइजर: टोनिंग से चेहरे के पोर्स खुल जाते है, इसलिए उन्हें बंद करने के लिए अच्छे ब्रैंड का मौइश्चराइजर लगाएं.

लिपस्टिक: लिपस्टिक चेहरे के ग्लो को और बढ़ा देती है. अच्छे ब्रैंड की लिपस्टिक होंठों की रंगत और मुलायमियत को बरकरार रखती है. लेकिन जरूरी नहीं कि हर कलर की लिपस्टिक आप के कलरटोन से मैच हो या उस पर अच्छी लगे. इसलिए लिपस्टिक का चुनाव अपनी कलरटोन के हिसाब से करें. लिपस्टिक में ग्लौसी, मैट और स्पार्कल लिपस्टिक आती हैं. 

लिपबाम: यदि लिपस्टिक से परहेज है तो आप लिपबाम इस्तेमाल कर सकती हैं. बाजार में कलर्ड और कलरलेस दोनों तरह के लिपबाम उपलब्ध हैं. यदि होंठों पर सिर्फ शाइनिंग चाहिए तो आप कलरलेस लिपबाम और यदि लिपबाम का इस्तेमाल लिपस्टिक की जगह करना चाहती हैं तो कलर्ड लिपबाम अपनी मेकअप किट में रखें. लिपबाम होंठों के लिए सुरक्षाकवच का काम करता है. गरमी के मौसम में तो यह खासतौर पर होंठों को हाइड्रेट रखता है.

टोनर: त्वचा पर सिर्फ मेकअप की परत चढ़ा लेने से कुछ नहीं होता. त्वचा की अच्छी तरह सफाई भी बहुत जरूरी है. अत: अपनी मेकअप किट में एक अच्छा टोनर भी जरूर रखें और घर से निकलने से पहले और शाम को घर आने के बाद एक बार टोनिंग जरूर करें.

लूज पाउडर या कौंपैक्ट पाउडर: बेस तब तक अधूरा है जब तक फाउंडेशन के बाद लूज पाउडर न लगाया जाए. यह बेस को लौक करता है. लूज पाउडर मेकअप की वह लेयर होती है, जिस के बाद चेहरे को शेप दी जा सकती है. इस का चुनाव भी ध्यान से करना चाहिए. जैसी स्किनटोन हो उसी से मैच करता लूज पाउडर खरीदें. वैसे व्हाइट टोन या यलो टोन का लूज पाउडर भी ले सकती हैं, लेकिन लूज पाउडर का प्रयोग चेहरे पर ज्यादा नहीं करना चाहिए, हलका सा लूज पाउडर ही चेहरे को ग्लो देने के लिए काफी होता है. 

नाइट क्रीम एवं अंडर आई क्रीम: रात में सोने से पहले अच्छे ब्रैंड की नाइट क्रीम जरूर लगाएं. इस से त्वचा में कसाव बना रहता है. यदि आप की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं तो अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं

काजल: काजल आंखों को हाईलाइट और चेहरे की डलनैस को खत्म करता है. बाजार में बहुत से ब्रैंड और मोड में काजल उपलब्ध है. लेकिन जैल काजल सब से अच्छा होता है, क्योंकि इस के साथ हर मौसम में प्ले कर सकते हैं. इस से ज्यादा अच्छा मूवमैंट भी आता है. खासतौर पर आंखों को स्मोकी इफैक्ट देना हो तो जैल काजल सब से अच्छा विकल्प है.

आईब्रो पैंसिल: आईब्रो पैंसिल का मेकअप किट में होना बेहद जरूरी है. कुछ लड़कियों की आईब्रोज टेढ़ीमेढ़ी होती हैं. अत: उन्हें शेप में लाने के लिए आईब्रो पैंसिल बहुत मददगार होती है.

Post navigation

Previous: सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए बड़े काम की है ये ब्यूटी टिप्स ।
Next: ओपन स्किन पोर्स की वजह से भद्दा दिखता है चेहरा , ऐसे रखे ख़याल.

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 5 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.