Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए बड़े काम की है ये ब्यूटी टिप्स ।
  • जीवन शैली

सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए बड़े काम की है ये ब्यूटी टिप्स ।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
HBHU

यदि आप सांवली हैं तो आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि आप सुंदर नहीं है। वैसे भी त्‍वचा सांवली हो या गोरी दोनों की ही सही तरह से देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आपकी त्‍वचा की रंगत सांवली है तो आपको इन ब्‍यूटी टिप्‍स को एक बार जरूर आजमाना चाहिए।

मॉइश्‍चराइजर : अपनी त्‍वचा को सॉफ्ट और स्‍मूद बनाए रखने के लिए आपको हमेशा अच्‍छी ब्रांड का मॉइश्‍चराइजर यूज करना चाहिए। यदि आपकी त्‍वचा ड्राय है तो यह आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है क्‍योंकि डस्‍की स्किन यदि ड्राय है तो वह ज्‍यादा ही रूखी नजर आती है। अगर आपकी त्‍वचा रूखी होगी तो आपको मेकअप यूज करने में भी दिक्‍कत आएगी।

एक्‍सफोलिएट : टीवी और अखबार में कौस्‍मैटिक प्रोडक्‍ट्स को देख कर उन्‍हें न खरीदें। पहले एक्‍सपर्ट को अपनी स्किन दिखाएं और उस पर सूट करने वाले ही प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करें। अपनी त्‍वचा को हफ्ते में 1 से 2 बार एक्‍सफोलिएट जरूर करें। 

हाइलाइटर्स : अगर आपकी त्‍वचा की रंगत सांवली है तो आपको ज्‍यादा मेकअप यूज करने की जगह हाइलाइटर्स का यूज करना चाहिए। यह आपके फीचर्स को उभारेंगे और आपको खूबसूरत लुक देंगे।

सनस्‍क्रीन : वैसे तो सनस्‍क्रीन सभी तरह की स्किन टाइप और स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए जरूरी है मगर, आपकी त्‍वचा डस्‍की है तो यह आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है क्‍योंकि यदि आपको स्किन टैनिंग की प्रॉब्‍लम हो गई तो आपका रंग और भी ज्‍यादा डार्क नजर आएगा।

 फाउंडेशन : बाजार में आपको कई तरह के फाउंडेशन मिलेंगे मगर आपको अपनी त्‍वचा की रंगत और टाइप के अनुसार ही फाउंडेशन खरीदना चाहिए। यदि आप अपनी स्किन से मैच करता हुआ फाउंडेशन नहीं लगाएंगी तो आपके चेहरे पर अलग से पैचेस नजर आएंगे। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात।
Next: लड़कियों के मेकअप किट में जरूर होना चाहिए ये प्रोडक्ट्स, हमेशा आएंगे काम ।

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.