Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सर्दियों से ठिठुर रहा उत्तर – भारत कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है .
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य

सर्दियों से ठिठुर रहा उत्तर – भारत कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है .

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ui9i

 जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के पास आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब ये हिमालयी भागों तक पहुंच सकता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में आगे कहा गया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी आज कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

भारत के दक्षिणी भाग में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इक्वेटोरियल हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मालदीव क्षेत्र पर स्क्वेयली वेदर की संभावना है।

मौसम एजेंसी स्काईमैट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल में बारिश हो सकती है। इसी के साथ निचली पहाड़ी इलाकों जैसे नैनीताल, मसूरी और उससे आसपास के क्षेत्रों बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण कम से कम पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है और 12 उड़ानें शुक्रवार सुबह देरी से चल रही हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में दिल दहलाने वाला दृश्‍य, सैकड़ों उपद्रवियों ने पुलिसवालों को घेरकर बरसाए पत्थर.
Next: सबसे बड़े आतंकी-नक्सली हमले ने दहलाया, चर्चा में रहीं ये बड़ी वारदातें.

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.