Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सावित्री बाई फुले का भाजपा के बाद कांग्रेस से भी मोहभंग, इस्तीफा देने के बाद बनाएंगी पार्टी।
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति

सावित्री बाई फुले का भाजपा के बाद कांग्रेस से भी मोहभंग, इस्तीफा देने के बाद बनाएंगी पार्टी।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
TY

इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई फुले ने कहा कि खुद की पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देंगी। सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही है। इसी वजह से मैंने इस्तीफा दिया है। उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रहीं फुले अब अपनी पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। 

सावित्री बाई फुले 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। इसके बाद पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को छोडऩे वाली सावित्री बाई फुले ने दो मार्च 2019 को कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

भाजपा से करीब चार वर्ष तक सांसद रहीं सावित्री बाई फुले ने भाजपा पर चार वर्ष में बहुजन समाज के साथ न्याय न करने का आरोप लगाया था। सावित्री बाई फुले ने कहा था भाजपा सरकार में आरक्षण खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संविधान को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। 

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश भर में प्रचार अभियान में लगी सावित्री बाई फुले ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘अमित शाह’ बोले दूसरों के कामो पर ठप्पा लगाने के अलावा केजरीवाल को बाकी और कुछ नहीं आता।
Next: हरियाणा के कांग्रेस प्रवक्ता का दावा- अगले साल बहुत मजबूत फैसले लेने वाली है पार्टी.

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.