Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानिए बिग बॉस के घर की प्रेम कहानियां कितनी सच्ची है, कितनी झूठी?
  • मनोरंजन

जानिए बिग बॉस के घर की प्रेम कहानियां कितनी सच्ची है, कितनी झूठी?

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
yr

सीज़न 12 में बिहार के नवोदित सिंगर दीपक ठाकुर और सोमी जब क़रीब आने लगे तो इसके चर्चे बाहर होने लगे। ख़बर दीपक के घरवालों तक पहुंची तो पिता की प्रतिक्रिया आयी। उन्होंने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई। इसी सीज़न में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की बेमेल जोड़ी ने भी ख़ूब चर्चा बटोरी। शो में एंट्री से पहले गुरु-शिष्या के रूप में प्रचारित इस जोड़ी ने कई रंग बदले। 

सीज़न 11 में आपको याद होगी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जुगलबंदी। इन दोनों की लव स्टोरी भी शो को ख़ूब सुर्ख़ियां दिलाती थी। बिग बॉस के घर में इनकी नज़दीकियों ने बाहर बंदगी के घर पर भूचाल ला दिया था। बंदगी के पिता ने मीडिया में आकर दोनों की रिलेशनशिप पर एतराज़ भी जताया था।

सीज़न 10 में मनु पंजाबी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के बीच एक अजीब सा रिश्ता रहा। एक-दूसरे का ख्याल रखना, सामने और पीछे सपोर्ट करना। मनु और मोनालिसा के बीच नज़दीकियों ने मोना के बॉयफ्रेंड विक्रम सिंह को इनसिक्योर कर दिया था। विक्रम ने यह स्वीकार भी किया था कि उनके परिवार के लिए शो देखना मुश्किल हो गया है।

सीज़न 7 में ही काजोल की बहन तनीषा और प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली के बीच काफ़ी अतरंगता देखी गयी थी। हालांकि इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया गया था। उनकी इंटीमेसी की इंटेसिटी को देखकर सलमान ने उन्हें चेतावनी भी दी थी कि अपने व्यवहार को संतुलित रखें क्योंकि कैमरों से कुछ नहीं छिपता। शो के बाद इनकी रिलेशनशिप ख़त्म हो गयी थी। 

सीज़न 7 में इन दोनों के बीच रिलेशनशिप ने ख़ूब फुटेज बटोरा। गौहर के लिए कुशाल ने एंडी के साथ मारपीट की कोशिश भी की थी। जब कुशाल को शो छोड़ने के लिए कहा गया, तो गौहर भी उनके साथ जाने को तैयार हो गयी थीं। एक टास्क के दौरान कुशाल ने गौहर से अपने इज़हारे-इश्क़ किया। 

बिग बॉस के इतिहास की सबसे कामयाब रिलेशनशिप प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की रही, जो सीज़न 9 में बिग बॉस के क्रेज़ी घर से शुरू होकर शादी के बंधन तक पहुंची। ख़ास बात यह है कि शो में युविका ज़्यादा दिन नहीं रहीं, मगर प्रिंस ने यह शो जीता था। 26वें दिन नरूला ने युविका को प्रपोज़ किया था और 28वें दिन वो इविक्ट हो गयी थीं। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मज़ाक, कहा- इंडियन आइडल में रोकर पैसे कमा रही हैं।
Next: फ्रेंड के साथ स्वीमिंग पूल में चिल करती दिखीं सारा अली खान, शेयर कीं हॉट फोटोज।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.