Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CDS करेगी अगुवाई ,सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का हुआ गठन
  • देश

CDS करेगी अगुवाई ,सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का हुआ गठन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-1-4

केंद्र सरकार ने सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का गठन कर दिया है. इस विभाग की अगुवाई देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत करेंगे.

सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का गठन

जनरल बिपिन रावत कल ग्रहण करेंगे पदभार

केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का गठन कर दिया है. इस विभाग की अगुवाई देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत करेंगे. बिपिन रावत नए साल के पहले दिन बुधवार को सीडीएस का पदभार ग्रहण करेंगे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इस नए विभाग को देखेंगे. नए विभाग के पास सेना, नौसेना और वायु सेना से संबंधित कार्य होंगे. आर्मी चीफ के पद से बिपिन रावत आज ही रिटायर हुए हैं और कल यानी 1 जनवरी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की कमान संभालेंगे. उनके कमान संभालने से पहले सरकार ने विभाग का गठन कर दिया है.

इसी साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS का नया पद बनाने का ऐलान किया था, तभी से सबसे सीनियर मिलिट्री कमांडर होने की वजह से मौजूदा सेनाध्याछ जरनल बिपिन रावत को देश के पहले CDS बनने के कयास लगाए जा रहे थे.

65 साल की उम्र तक जनरल रावत  रहेंगे CDS

 रावत भारतीय सेनाध्यक्ष के तौर पर अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा करके आज 31 दिसंबर को रिटायर हो गए. अब वो चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालेंगे. 62 साल के बिपिन रावत 65 साल की उम्र पूरी होने तक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद पर रहेंगे.

बतौर सीडीएस उनकी सबसे अहम जिम्मेदारी रहेगी कि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को और बेहतर किया जाए. इसके लिए ही सैन्य मामलों के लिए नए विभाग का गठन  किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार हमला ,भगवा वस्त्र पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद
Next: देश के 28वें सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे संभालेंगे कमांड ,जनरल बिपिन रावत कल संभालेंगे सीडीएस का पद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.