Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान मे अबतक 100 बच्चों की मौत आखिर सरकार क्या कर रही है
  • देश

राजस्थान मे अबतक 100 बच्चों की मौत आखिर सरकार क्या कर रही है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-7

राजस्थान के कोटा अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। राजस्थान के कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर के अंतिम दो दिन में कम से कम 8 और शिशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महीने अस्पताल में मरने वाले शिशुओं की संख्या 100 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले 23-24 दिसंबर को 48 घंटे के भीतर अस्पताल में 10 शिशुओं की मौत को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि यहां 2018 में 1,005 शिशुओं की मौत हुई थी और 2019 में उससे कम मौतें हुई हैं।
अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार अधिकतर शिशुओं की मौत मुख्यत: जन्म के समय कम वजन के कारण हुई।

आपको बता दें कि राजस्थान में कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में 9 बच्चों की और मौत हो गई, जिसके चलते एक महीने के अंदर मरने वाले बच्चों की संख्या 100 पहुंच गई है. 23 और 24 दिसंबर को 48 घंटे में सरकारी अस्पताल में 10 बच्चों की मौत हुई थी, जिसके बाद विपक्ष ने गहलोत सरकार पर करारा हमला बोला था.

बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘एक महीने में 100 नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है, और राजस्थान के मुख्यमंत्री से कोई सवाल नहीं पूछे जाते। कोटा इतनी भी दूर नहीं की सोनिया और राहुल गांधी वहां जा ना सकें और यह घटना इतनी भी मामूली नहीं की मीडिया कांग्रेस सरकार की इस लापरवाही पर आंख मूंद ले।’

राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा.

    बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से मांओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद और दर्दनाक है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत खुद और उनकी सरकार इसके प्रति अब भी उदासीन, असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय.’

    About the Author

    Ranjeet Gupta

    Administrator

    View All Posts

    Post navigation

    Previous: जानिये विराट – अनुष्का किसके साथ न्यू इयर मनाया
    Next: मायावती का प्रियंका गांधी पर सीधा वार

    Related Stories

    14091-honey-bee
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • देश
    • मेन स्लाइड

    करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

    Sarvoday Times 7 hours ago 0
    e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • देश
    • मेन स्लाइड

    योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

    Sarvoday Times 7 hours ago 0
    1780413707-3418
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • देश
    • मेन स्लाइड

    योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

    Sarvoday Times 7 hours ago 0
    | ReviewNews by AF themes.