Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मायावती का प्रियंका गांधी पर सीधा वार
  • देश

मायावती का प्रियंका गांधी पर सीधा वार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-2

राजस्थान के जेके लोन अस्पताल में 29 दिनों के भीतर 91 बच्चों की मौत के बाद अब प्रदेश सरकार सवालों के घेरे में है। एक ओर बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर पार्टी ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति ना करने की नसीहत भी दी है। कोटा के प्रतिष्ठित जेके लोन अस्पताल में 23-24 दिसंबर के बीच 24 घंटे में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद 25 से 29 सितंबर के बीच कुल 14 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से मांओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद और दर्दनाक है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत खुद और उनकी सरकार इसके प्रति अब भी उदासीन, असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय.’

प्रियंका गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए मायावती ने कहा, ‘अगर कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की मांओं से नहीं मिलती हैं, तो यहां अभी तक किसी भी मामले में यूपी पीड़ितों के परिवार से मिलना उनका यह सिर्फ राजनैतिक स्वार्थ और नाटकबाजी ही मानी जाएगी, जिससे यूपी की जनता को सर्तक रहना है.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान मे अबतक 100 बच्चों की मौत आखिर सरकार क्या कर रही है
Next: दिल्ली: फैक्ट्री में आग के बाद ब्लास्ट आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों पर कारखाने की इमरात ढही, कई लोग फंसे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.