Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, लापरवाह पिता है
  • देश
  • मनोरंजन

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, लापरवाह पिता है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-6-2

नई दिल्‍ली. अभिनेता कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.  मशहूर टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की खुदकुशी की घटना के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी की परेशानियों पर लगातार बात हो रही है. हालांकि उन्होंने खुद अपने सुसाइड नोट में लिखा ‌था कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना माना जाए. ये भी कहा जा रहा था कि कुशल और उनकी पत्नी एक दूसरे के साथ खुश नहीं थे. 

अब पहली बार कुशल की पत्‍नी ऑड्रे डोलहेन का बयान सामने आया है. अब ऑड्रे ने पति कुशल को लेकर कई खुलासे किये हैं. उन्‍होंने कहा कि कुशल एक लापरवाह पिता थे और वह रिश्‍ता निभाने में नाकामयाब रहे.

ऑड्रे ने कहा,’ हमारे बीच समस्‍याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी. मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका. वह अपनी फैमिली को लेकर बिल्‍कुल भी सीरीयस नहीं थे. मैंने कुशल मेरे और बेटे के साथ रहने के लिए शंघाई भी इन्‍वाइट किया था लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया. ‘उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं उनका खर्च उठाती थी. कुशल लापरवाह पिता थे. मेरे बेटे का उनपर इंटरेस्‍ट कम दिखने लगा था. उन्‍हें अपने बेटे की भविष्‍य की कोई चिंता नहीं थी.’ उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा कि, मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्‍यों ठहरा रहे हैं ?

ऑड्रे वर्तमान में चाइना शिपिंग कंपनी में बतौर सीसीओ काम कर रही हैं. यह पूछे जाने पर कि वह शंघाई में क्यों रह रही थीं इस पर ऑड्रे ने कहा कि मैं अपनी कंपनी में एक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही थी पर कुशल इस बात को समझ नहीं रहे थे. वह चाहते थे कि मैं लंदन शिफ्ट हो जाऊं. मेरे लिए मेरी नौकरी छोड़ना संभव नहीं था. कुशल एक लापरवाह पिता थे जिन्हें अपने बच्चे के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं थी. ऑड्रे ने कहा कि कुशल के कारण इस रिश्ते का अंत हुआ. पता नहीं क्यों उनकी मौत के लिए मुझे दोषी ठहराया जा रहा है.

2015 में किया था शादी
आपको बता दें कुशल और ऑड्र ने नंवबर 2015 में शादी की थी. कुशल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि ऑड्रे उनका उत्पीड़न कर रही थीं और तलाक के बदले काफी रुपयों की मांग कर रही थीं. कुशल के माता-पिता का यह भी कहना है कि वह कियान को अपने साथ लेकर भाग गई थीं जिसके चलते कुशल पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने अपनी ज़िंदगी का अंत कर लिया.

Post navigation

Previous: JNU हिंसा : CM केजरीवाल के आवास पर बैठक शुरू, कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद
Next: एआर रहमान ने मनाया अपना 53वां जन्मदिन , जाने कुछ रोचक बाते

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.