Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • JNU में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,छात्रों ने पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
  • दिल्ली
  • देश

JNU में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,छात्रों ने पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-16

नई दिल्ली: 

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम अराजकता की सारी हदें पार कर दी गईं. 50 से ज्यादा नकाबपोशों ने कैंपस में घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा, हॉस्टल और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, सारा बवाल करने के बाद उपद्रवी बड़ी आसानी से कैंपस से निकल गए. हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत 24 लोग घायल हुए हैं. हमलावरों ने शिक्षकों को भी अपना निशाना बनाया. घटना के बाद दिल्ली पुलिस के देरी से पहुंचने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. देर रात जब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने परिसर में मार्च निकाला तो छात्रों ने ‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’ के नारे लगाए. इसका वीडियो सामने आया है.

JNU परिसर में कुछ देर की शांति के बाद सोमवार तड़के तनाव फिर बढ़ गया. आक्रोशित छात्रों ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आर.एस. कृष्णया की अगुआई में परिसर में हो रहे पुलिस मार्च को रोक दिया. छात्रों ने साबरमती टी-पॉइंट पर पुलिस मार्च रोक दिया. पुलिस ने हालांकि उन छात्रों के अवरोध से बचते हुए कनवेंशन सेंटर की तरफ मार्च जारी रखा लेकिन उनके थोड़े ही आगे बढ़ते ही प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक बार फिर पुलिस का मार्ग रोक दिया और ‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’ के नारे लगाए. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है. JNU के छात्र पुलिस को लगातार कैंपस के नॉर्थ गेट की तरफ खिसकाते रहे.

दिल्ली पुलिस के पीआरओ रंधावा ने रविवार देर रात पुलिस मुख्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ एक मीटिंग की. मीटिंग में JNU, DU और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र शामिल थे. बैठक के बाद ‘फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष राजीब रे ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में निष्पक्षता से जांच करेंगे और उनकी सभी मांगों को पूरा करेंगे.

Post navigation

Previous: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज दोपहर छात्रों का मार्च
Next: दिल्ली में विधानसभा चुनाव: आज चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.